Know It Today

Largest Defence Spender : यह देश सेना पर सबसे अधिक करता है खर्च!!! जानें कौन से पायदान पर आता है भारत

Largest Defence Spender : यह देश सेना पर सबसे अधिक करता है खर्च!!! जानें कौन से पायदान पर आता है भारत

यदि हम संसार के सबसे बड़े military organization की बात करें तो वह North Atlantic Treaty Organization (NATO) है। Second World War के बाद साल 1949 में इस military organization की स्थापना की गई थी।

Table of Contents

इस सेना में कई देश शामिल हैं। यह किसी सदस्य देश पर हुए हमले को रोकने के लिए एकसाथ मिलकर लड़ते हैं। आज हम आपको NATO के इतिहास के बारे में नहीं बल्कि दुनिया के किस देश द्वारा अपनी सेना पर सबसे अधिक खर्चा किया जा रहा है के बारे में बताएँगे।

सेना पर सबसे अधिक खर्च करने वाले देश

  • विश्व में सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाले देशों में नम्बर – 1 पर अमेरिका (71 लाख करोड़ रुपए) आता है।
  • उसके बाद चीन (23 लाख करोड़ रुपए) का नम्बर आता है।
  • फिर रूस (7 लाख करोड़ रुपए) आता है।
  • रूस के बाद सऊदी अरब (6 लाख करोड़ रुपये) आता है।

इन देशों की सरकारें defense और weapons पर अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं। Stockholm International Peace Research Institute (SIPRI) की annual report के according दुनिया ने सालभर में defense और weapons पर लगभग 2.24 trillion यानी 183 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

  • यदि हम इस साल defense और weapons में सबसे ज़्यादा खर्च बढ़ाने वाले देश की बात करें तो –
  • नम्बर 1 पर फिनलैंड (36 फीसदी) है।
  • फिर लिथुआनिया (27 फीसदी) आता है।
  • उसके बाद स्वीडन (12 फीसदी) आता है।
  • इस दौड़ में, सबसे आख़िर में पोलैंड (11 फीसदी) आता है।

भारत की स्थिति

Swedish think tank Stockholm International Peace Research Institute की एक report में यह बात कही गई है कि भारत 2022 में दुनिया का 4th सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश था, जिसका रक्षा खर्च 2021 के comparison में लगभग 6 % बढ़ गया है।

एक report जिसमें सेना पर किए जाने वाले खर्च से सम्बन्धित जानकारी दी गई है, उस report में कहा गया है कि भारत द्वारा कुल खर्च का लगभग 23 % खर्च Equipment और infrastructure पर किया गया था, जिसमें चीन सीमा भी शामिल है।

जहाँ पर समय – समय पर तनाव की स्थिति बनी रहती है। हालाँकि, इस खर्च का एक बड़ा भाग Salary और Pension जैसे खर्चों पर भी किया गया था। 81.4 Billion US Dollars (एक अरब = 100 करोड़) के करीब भारत सरकार द्वारा सेना पर खर्च किया गया था, जो साल 2021 से 6 % और साल 2013 के comparison में 47 % अधिक था।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top