Know It Today

मिशन समुद्रयान : चन्द्र, सूर्य के बाद अब समुद्र में लगेगा गोता, महासागर की गहराई से होगी भारत की दोस्ती, जानें कैसे?

मिशन समुद्रयान : चन्द्र, सूर्य के बाद अब समुद्र में लगेगा गोता, महासागर की गहराई से होगी भारत की दोस्ती, जानें कैसे?

चंद्रयान – 3 की सफलता के बाद अब भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा समुद्र को मापने की तैयारियाँ की जा रही हैं। जिसके लिए ‘समुद्रयान’ नाम के मिशन को अंजाम दिया जाएगा, जिसका बहुत जल्द trial शुरू होने वाला है।

Table of Contents

‘समुद्रयान’ मिशन का मकसद होगा – cobalt, nickel और manganese जैसी कीमती धातुओं एवं खनिजों की खोज करना। इसके लिए 3 लोगों को submarine में 6,000 meter पानी के नीचे उतारने की तैयारी चल रही है। इस submarine का नाम ‘मत्स्य 6000’ होगा।

पहला ट्रायल कब किया जाएगा?

Submarine को बनाने में लगभग 2 साल का समय लगा है। साल 2024 की शुरुआत में इसका first trial चेन्नई तट के पास बंगाल की खाड़ी में किया जाएगा। पिछले दिनों tourists को ले जाते समय टाइटन के फटने के बाद Scientist इसके design पर detail में काम कर रहे हैं।

National Institute of Ocean Technology के Scientist जो ‘मत्स्य 6000’ submarine को बनाने में लगे हुए हैं, इसका last review चल रहा है। ‘समुद्रयान’ मिशन गहरे महासागर mission के भाग के रूप में चल रहा है।

Ministry of Earth Sciences के Secretary ‘एम रविचंद्रन’ ने कहा कि, “हम साल 2024 की पहली तिमाही में 500 meter की गहराई पर समुद्री परीक्षण करेंगे। इस mission के 2026 तक पूरा होने की आशा है। अभी तक कुछ ही देशों ने मानवयुक्त submarine develop की है, वह देश हैं – अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस और जापान।

क्या मिलेगा लाभ?

Cobalt, Manganese और Nickel के सिवा, Chemical Biodiversity, Hydrothermal Vent और कम temperature वाले methane का भी पता लगाया जाएगा।

यह submarine 6000 meter की गहराई तक pressure झेलने की ability रखती है। यह submarine पानी के भीतर 12 से 16 घण्टे तक लगातार काम कर सकती है। इसमें 96 घण्टे के लिए पर्याप्त oxygen system होगा।

‘मत्स्य’ 6000 submarine समुद्र में जहाज के सम्पर्क में रहेगी। मत्स्य 6000 का 25 ton का weight है तथा इसकी लम्बाई 9 meter एवं चौड़ाई 4 meter है।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top