Know It Today

यह हैं दुनिया के सबसे महँगे मशरूम!!! इनकी कीमत जानकर उड़ जाएँगे होश

यह हैं दुनिया के सबसे महँगे मशरूम!!! इनकी कीमत जानकर उड़ जाएँगे होश

बीते कुछ वर्षों में लोगों के बीच मशरूम का craze काफ़ी तेज़ी से बढ़ा है। वैसे तो मशरूम को विदेशी सब्ज़ी माना जाता है परन्तु अब भारत में भी लोगों के बीच यह बहुत popular हो चुका है।

Table of Contents

मशरूम अपनी कीमत के साथ अपनी medicinal properties के लिए भी जाना जाता है। मशरूम भिन्न – भिन्न प्रकार के होते हैं। इसकी कुछ Variety ऐसी भी हैं, जो rare हैं। इनकी कीमत इतनी अधिक है कि इसका अंदाज़ा भी लगा पाना बहुत मुश्किल है। इन्हें खरीदने के लिए आपको लाखों रूपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

आज के समय में बहुत से पढ़े – लिखे युवा भी मशरूम की खेती करके लाखों रूपये कमा रहे हैं क्योंकि मशरूम की demand ही बहुत अधिक है। आज हम आपको संसार के सबसे महँगे मशरूम के बारे में बताने जा रहे हैं।

यूरोपियन व्हाइट ट्रफल मशरूम

‘यूरोपियन व्हाइट ट्रफल मशरूम’ बहुत ही rare है। इसे विश्व का सबसे महँगा मशरूम माना जाता है। हालाँकि, इसकी खेती नहीं की जा सकती क्योंकि यह पुराने पेड़ों पर ख़ुद – ब – ख़ुद उगता है।

इन्हें ढूँढ़ने में लोगों को काफ़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसमें चमत्कारी गुण होते हैं। जिनके द्वारा कई तरह की बीमारियों का इलाज सम्भव है। संसार में हमेशा से ही इस मशरूम की demand रहती है।

International market में ‘यूरोपियन व्हाइट ट्रफल मशरूम’ का price लगभग 7 लाख से 9 लाख रुपये प्रति किलो है।

मात्सुताके मशरूम

दाम के मामले में ‘मात्सुताके मशरूम’ भी कुछ कम नहीं है। international market में 1 KG ‘मात्सुताके मशरूम’ की कीमत लगभग 3 से 5 लाख रुपये है। मात्सुताके मशरूम की विशेषता यह है कि यह अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है।

यह भूरे रंग का होता है परन्तु इसकी सब्ज़ी बहुत स्वादिष्ट बनती है। इसकी खेती करके किसान अच्छा – ख़ासा लाभ कमा सकते हैं।

शैंटरेल मशरूम

यदि देखा जाए तो अधिकतर मशरूम जंगली क्षेत्रों में पाए जाते हैं तथा यह प्राकृतिक रूप से उगते हैं परन्तु एक मशरूम ऐसा भी है, जो यूक्रेन और यूरोप के समुद्री तटों पर पाया जाता है।

इस मशरूम को भी medicinal properties का एक बेहतर ज़रिया माना जाता है। इसका नाम ‘शैंटरेल मशरूम’ है। वैसे तो यह कई रंगों में पाया जाता है परन्तु उन सभी में से पीले रंग का शैंटरेल मशरूम सबसे ख़ास होता है, International market में जो 30,000 से 40,000 रुपये per KG के भाव से बिकता है।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top