Know It Today

World Cup 2023 Update : पाकिस्तान टीम अभी World Cup खेलने भारत पहुँची नहीं कि इस विवादित बयान ने मचा दिया बवाल

World Cup 2023 Update : पाकिस्तान टीम अभी World Cup खेलने भारत पहुँची नहीं कि इस विवादित बयान ने मचा दिया बवाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत पहुँचने के बाद खूब सम्मान और प्यार मिल रहा है। बुधवार रात को पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत में होने वाले World Cup 2023 के लिए हैदराबाद पहुँच चुकी है,जहाँ पर भारतीय फैंस ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Table of Contents

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने हैदराबाद के ‘Rajiv Gandhi International Cricket Stadium’ में World Cup 2023 की तैयारियाँ भी शुरू कर दी हैं। वह भारत में जमकर मेहमाननवाज़ी का लुत्फ़ उठा रहे हैं।

पाकिस्तान के Captain ‘बाबर आजम’ और Fast Bowler ‘शाहीन शाह अफरीदी’ सहित कई बड़े क्रिकेटर्स ने Social media के द्वारा भारतीय फैंस को इस यादगार और बेहतरीन स्वागत के लिए धन्यवाद कहा था।

दुश्मन देश में World Cup खेलेगी पाकिस्तान टीम

Pakistan Cricket Board (PCB) के Chairman ‘जका अशरफ’ ने इसी बीच अपने एक विवादित बयान से हंगामा मचा दिया है। Pakistan Cricket Board के Chairman ‘जका अशरफ’ का एक Video Viral हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत को उनका दुश्मन देश बताया है।

Social Media पर इस Video के Viral होते ही लोग Pakistan Cricket Board के Chairman ‘जका अशरफ’ को खूब Criticize कर रहे हैं।

‘जका अशरफ’ ने एक Press Conference के माध्यम से कहा था कि, ‘मेरा Motive है कि जब भी हमारे क्रिकेटर्स दुश्मन मुल्क या किसी भी जगह पर खेलने जाएँ, जहाँ कोई Tournament हो रहा हो तो उनका Confidence High रहना चाहिए।’

उनके इस Video के Viral होते ही Social Media पर लोगों ने Pakistan Cricket Board के Chairman ‘जका अशरफ’ की खूब आलोचना की। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैदराबाद में ‘Park Hyatt Hotel’ में ठहरे हुए हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत में हैदराबादी बिरयानी और कबाब का मज़ा लेते हुए मेहमाननवाज़ी का जमकर लुत्फ़ उठा रहे हैं। World Cup 2023 में पाकिस्तान अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के Against खेलेगा।

ICC World Cup 2023 में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला अहमदाबाद के ‘Narendra Modi Stadium’ में खेला जाएगा।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top