Know It Today

45,000 रूपये में Maruti 800 को बना दिया Rolls - Royce!!!, जानें कैसे और किसने  किया यह कमाल

45,000 रूपये में Maruti 800 को बना दिया Rolls - Royce!!!, जानें कैसे और किसने  किया यह कमाल

केरल में 18 साल के एक लड़के ने अपने घर पर एक Maruti 800 कार को Mini Rolls – Royce जैसी दिखने वाली कार के रूप में तब्दील कर दिया। ‘हदीफ’ नाम के इस लड़के ने इस काम को करने के लिए सिर्फ़ 45,000 रुपये खर्च किए।

Table of Contents

एक Youtube Channel ‘Tricks Tube’ के Host से बात करते हुए, हदीफ ने बताया है कि उनके मन में कारों के लिए एक Soft Corner है और उन्हें शानदार कारों की Replicas बनाना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने अपनी कार के लिए Rolls – Royce से Inspired Logo अपने आप ही बनाया है।

Modified Maruti 800

5 दिनों में लगभग 3 लाख बार देखे गए इस कार के Viral Video में Modified Maruti 800 में बड़ी Grill, एक बड़ा Bonnet, एक Re – Designed Bumper, बढ़िया Interior, LED DRL और एक Paint Job के साथ दिखाया गया है।

हदीफ ने यह भी Share किया है कि उन्हें कार का Bonnet एक Local Artists से बना हुआ मिला – जिस पर ‘Spirit of Ecstasy’ लिखा है। हालाँकि, यह इकलौता Vehicle नहीं है, जिसके साथ हदीफ ने Modification किया है, इससे पहले भी उन्होंने Motorcycle Engine का Use करते हुए एक Jeep Project पर काम किया था।

Teacher ने बनाई Solar कार

ऐसा ही एक और Incident भी सामने आया है, जिसमें श्रीनगर के एक Math Teacher ने पूरी तरह Solar Energy से चलने वाली कार बनाई है। इस कार के Bonnet, Boot और यहाँ तक कि खिड़कियों पर भी Solar Panel लगे हुए हैं। जगह की कमी के चलते इसमें Gullwing Doors हैं।

Teacher ‘बिलाल अहमद’ को इसके लिए 11 साल की Research और Hard Work करना पड़ा क्योंकि उन्हें Financial Help नहीं मिली।

मदद को आगे आए आनन्द महिंद्रा

Mahindra Group के Chairperson ‘आनंद महिंद्रा’ की नज़र जैसे ही अहमद पर पड़ी तो उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि Mahindra Research Valley में Company की Team उनके साथ काम कर सकती है और Vehicle को और Develop कर सकती है।

Mahindra ने Tweet किया था, “बिलाल का Passion Admirable है। मैं उनके अकेले दम पर इस Prototype को Develop करने के लिए उन्हें Appreciate करता हूँ।

इस Design को Production Model के Compatible Develop करने की आवश्यकता है। शायद Mahindra Research Valley में हमारी Team इसे और Develop करने के लिए उनके साथ काम कर सकती है।”

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top