Know It Today

Health Update : धूप में बैठने से मिलता है विटामिन D, जानें धूप में बैठने का उचित समय

धूप में बैठने का उचित समय

विटामिन हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। हर विटामिन की अपनी – अपनी ख़ूबी होती है। इन्हीं में से एक है – विटामिन D, इसकी कमी से ब्लड प्रेशर, हड्डियों, दाँत और माँसपेशियों की सेहत पर असर पड़ता है। विटामिन D की कमी दूर करने का सबसे बड़ा source धूप है।

Table of Contents

धूप में कब बैठने से मिलेगा विटामिन D?

धूप से विटामिन D हासिल करने के लिए हर मौसम में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक धूप में बैठना फायदेमंद होता है। सर्दी में 2 घण्टे तथा गर्मी में 20 से 25 मिनट की धूप सेंकना फायदेमंद माना जाता है। इतने समय में हमारा शरीर भरपूर मात्रा में विटामिन D absorb कर लेता है।

विटामिन D के अन्य Source -

गाय का दूध: धूप के अलावा विटामिन D के लिए गाय का दूध भी काफ़ी फायदेमंद माना जाता है। low fat milk की बजाय full cream milk पीने से अधिक विटामिन D और कैल्शियम मिलता है।

दही: दही भी विटामिन D का एक अच्छा source होता है। Daily दही खाने से भी जबरदस्त benefit मिलता है। इससे विटामिन D के साथ कई Nutrients भी शरीर को मिलते हैं।

संतरे का जूस: संतरा तथा मौसम्बी का जूस भी विटामिन D की कमी पूरी करता है। Regular fresh orange juice पीने से ढ़ेर सारे फ़ायदे मिलते हैं।

साल्मन मछली: साल्मन मछली Omega-3 Fatty Acid से भरपूर होता है। यह विटामिन D का बढ़िया source होता है। इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन D की कमी को पूरा किया जाता है तथा बहुत – सी समस्याओं से बचा जा सकता है।

अण्डा: विटामिन D के सबसे अच्छे source में अण्डा भी शामिल है। इसमें विटामिन D भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन D प्राप्त करने के लिए अण्डे का पीला भाग खाया जाता है।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Scroll to Top