Karwa Chauth 2023: करवा चौथ व्रत से पहले ज़रूर करें यह काम प्यास नहीं करेगी परेशान!!!
![Karwa Chauth 2023](https://knowitoday.com/wp-content/uploads/2023/10/INNER-IMAGE-FOR-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%A5-%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AF%E0%A4%B9-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8-%E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%A8.webp)
इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है तथा वह करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखकर पूजा – अर्चना करती हैं। करवा चौथ का यह व्रत महिलाएँ अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखती हैं।
इस समय तेज़ी से मौसम बदल रहा है और इस बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को सावधानी बरतते हुए व्रत रखना चाहिए।
नोएडा की ‘डाइट मंत्रा’ की Founder और Dietitian ‘कामिनी सिन्हा’ के अनुसार, “करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि पूरे दिन कुछ न खाने – पीने से शरीर का electrolyte balance ख़राब हो जाता है तथा महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इससे उन्हें acidity की समस्या भी हो सकती है। कई महिलाएँ व्रत के दौरान कमज़ोर, थकान और चक्कर आने की शिकायत भी करती हैं। करवा चौथ व्रत से एक दिन पहले कुछ सावधानियाँ बरत कर इन परेशानियों से बचा जा सकता है।
व्रत से एक दिन पहले तथा सरगी के समय healthy diet लेने से महिलाएँ इन परेशानियों से बच सकती हैं। हालांकि आमतौर पर गर्भवती महिलाएँ को व्रत रखने की सलाह नहीं दी जाती है। यदि फिर भी वह व्रत रखती हैं तो उन्हें व्रत के समय कुछ healthy खाना चाहिए।
यह खाएँ -
यह ना खाएँ -
सरगी के समय यह चीज़ें फायदेमंद
सरगी की रस्म के साथ करवा चौथ के व्रत की शुरुआत की जाती है। यह रस्म सुबह 4:30 से 5:30 बजे के आसपास होती है। इस समय महिलाएँ फल, custard, छाछ, दही आदि ले सकती हैं।
इसके सिवा सरगी के समय नारियल पानी पीने से पूरे दिन शरीर हाइड्रेटेड रहता है तथा शरीर के electrolyte balance रहते हैं। इस Healthy Diet को खाने से acidity, एनर्जी की कमी, कमजोरी या फिर अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्क्तों से बचा जा सकता है।
Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।