Know It Today

दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट

Weird Restaurants in the world

‘खाना और पीना’ यह दोनों ही हमारी ज़िन्दगी की Basic Needs हैं और जीने के लिए खाना प्रकृति का नियम भी है लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो जीने लिए नहीं बल्कि खाने के लिए जीते हैं। इन्हें साधारण भाषा में ‘foodie’ कहा जाता है।

Table of Contents

इनके अलावा आम लोग भी जब घर का खाना खा – खाकर Bore हो जाते हैं तो एक ही ख्याल आता है कि, “चलो आज रेस्टोरेंट जाकर खाना खाया जाए।” रेस्टोरेंट का खाना तो Tasty होता ही है लेकिन इस स्वादिष्ट खाने में अगर रोमांच का तड़का लगा दिया जाए तो खाना खाने का मज़ा दोगुना हो जाएगा।

रेस्टोरेंट = रेस्टोरेंट एक ऐसी जगह होती है, जहाँ खाना और पेय पदार्थों को बनाया जाता है और एक Hall में इन्हें परोसा जाता है। अपनी इस Service के लिए रेस्टोरेंट Customers से पैसे लेते हैं।

कुछ ऐसे भी रेस्टोरेंट हैं, जो अपनी Serving, Look और Different Theme के लिए दुनिया भर में Famous हैं। आज हम इन्हीं अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में से दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में आपको बताएँगे।

1. CuliAir Restaurant

स्वादिष्ट खाना तो हर दूसरे रेस्टोरेंट में मिल ही जाता है लेकिन उस खाने को खाते हुए रोमांच महसूस करना एक अलग ही Feeling देता है। कुछ ऐसा ही नीदरलैंड्स के CuliAir Restaurant में देखने को मिलता है।

CuliAir Restaurant ने Hot Air Balloon में खाना खाने का एक अनोखा तरीका ढूँढ़ लिया है। जहाँ पर खाना खाने के साथ – साथ आप बादलों के बीच से नीचे की दुनिया को देखने का आनन्द उठा सकते हैं।

यहाँ पर खाना खाने का सबसे अच्छा समय है Sunset और Sunrise का क्योंकि इस समय सूरज की हल्की – हल्की रौशनी में आसमान और धरती अलग ही अंदाज़ में नज़र आते हैं।

CuliAir Restaurant पूरी दुनिया में एकलौता रेस्टोरेंट है, जो Hot Air Balloon में खाने की service provide करता है और इसी खूबी के कारण इसे दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में शामिल किया गया है।

2. Amix cafe

वियतनाम में एक Ho Chin Minh नाम का एक शहर है जहाँ पर Amix Cafe नाम का एक Cafe है, जिसे ‘Fish Cafe’ के नाम से भी जाना जाता है और इसी नए Concept की वजह से Amix Cafe को दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में रखा गया है।

Amix cafe की खास बात यह है कि इसके फर्श में पानी भरा हुआ है, जिसके अन्दर मछलियाँ तैरती रहती हैं। लोग मछलियों से भरे इस Cafe में टेबल लगाकर बैठते हैं और खाना खाते हैं।

Amix cafe की फर्श पर 2 Layer का tarp लगाकर इसे Waterproof बनाया गया है और यह tarp कहीं ख़राब न हो जाए इसलिए सभी Furniture के नीचे Cotton लगाई गई है। Triple Filtration System को Use करके यहाँ का पानी ताज़ा और साफ रखा जाता है।

Amix cafe में लोग जूते उतार कर और पैरों को धोकर Cafe के अन्दर जाते हैं।

3. Vampire Cafe

जापान की राजधानी Tokyo में Vampire की Theme पर Vampire Cafe को बनाया गया है। इस Cafe के बीचोबीच एक नकली ताबूत रखा हुआ है तथा इस Cafe के बाथरूम में नकली खून के छींटे बना रखे हैं।

Vampire Cafe में दीवार, फर्श आदि को भी लाल मखमल की तरह रंग रखा है ताकि वह खून की तरह दिखाई दे। इस Cafe को दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में इसी Creativity के Base पर शामिल किया गया है।

Dinner के समय यहाँ पर सिर्फ मोमबत्ती या छोटा लैंप जलाया जाता है और यहाँ के माहौल को डरावाना बनाने के लिए Waiter भूत वाले कपड़े पहनकर खाना परोसते हैं। Vampire Cafe का Menu, दीवार और बाकी सभी चीज़ें Vampire की Theme पर ही सजाई गई हैं।

4. Disaster Cafe

Disaster Cafe स्पेन में Lloret de Mar नाम की एक जगह पर स्थित है। यहाँ पर जो भी लोग खाना खाने आते हैं उन्हें 7.8 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस कराए जाते हैं।

Disaster Cafe में काम करने वाला पूरा Staff Construction में Use होने वाली Yellow Cap पहनकर काम करते हैं और Customers को भी भूकंप के झटकों के लिए हमेशा Alert रहना पड़ता है।

जब भूकंप के झटके महसूस कराए जाते हैं तो Customers अपने गिलास और टेबल को पकड़ कर वहीं बैठे रहते हैं। यह कैफ़े लोगों के बीच इतना Famous है कि इस Cafe में बैठकर खाना खाने के लिए Customers को Advance Booking करवानी पड़ती है।

इसी Popularity की वजह से ही Disaster Cafe को दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में शामिल किया गया है।

5. Alcatraz E.R Restaurant

जापान के Tokyo शहर में स्थित Alcatraz E.R Restaurant को Hospital, Jail जैसी डरावनी Theme पर बनाया गया है। इस रेस्टोरेंट के अंदरूनी हिस्से को किसी टूटे – फूटे Hospital की तरह Design किया गया है और यहाँ की Waitress भी Nurse की तरह कपड़े पहन कर खाना परोसती हैं।

Alcatraz E.R Restaurant को डरावाना दिखाने के लिए इसे साफ़ नहीं किया जाता तथा इन्हीं गन्दे कमरों में जेल Jail बना रखी है, जिसके भीतर Customers को बैठाकर खाना खिलाया जाता है। इस रेस्टोरेंट की Horror Theme की वजह से ही इसे दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में रखा गया है।

अगर Alcatraz E.R Restaurant में आप खाना खाते हुए Waiter को बुलाने चाहते हैं तो आपको एक लोहे की छड़ी दे दी जाएगी जिसे आपको जेल के सरियों पर मारकर Waiter को बुलाना होगा। इस रेस्टोरेंट के Menu Card में खाने के नाम बहुत अजीबोगरीब और अश्लील रखे हुए हैं।

6. Modern Toilet Restaurant

ताइवान का एक शहर जिसका नाम Taipei है, उसमें एक रेस्टोरेंट है जिसका नाम Modern Toilet Restaurant है। यह रेस्टोरेंट Toilet की थीम पर बना हुआ है। Modern Toilet Restaurant की दीवारों पर बाथरूम में लगने वाली Tiles लगा रखी हैं।

Modern Toilet Restaurant में आए Customers को बैठने के लिए Toilet Seat दी जाती है और उनको खाना छोटे Toilet या Sink में डालकर परोसा जाता है और Drinks urinary bladder में डालकर दी जाती हैं।

Modern Toilet Restaurant के Menu में खाने के नाम मल के नाम पर रखे हुए हैं हालाँकि खाने में मल नहीं परोसा जाता। Toilet की Theme पर बने इस रेस्टोरेंट को लोगों द्वारा बहुत पसन्द किए जाने के कारण ही इसे दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट की List में रखा गया है।

7. Heart Attack Grill Restaurant

अमेरिका के नेवादा नामक स्थान पर Heart Attack Grill Restaurant एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहाँ पर लोगों को Unhealthy Food खाने के लिए दिया जाता है। जिससे लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में Customers को ज़्यादा Fat, Sugar और Cholesterol वाला खाना और बिना Filter वाली सिगरेट दी जाती है।

इन सभी चीज़ों से लोगों को Heart Attack आने की possibilities बढ़ जाती हैं इसीलिए Heart Attack Grill Restaurant का ऐसा अजीब – सा नाम रखा गया है। इस रेस्टोरेंट के Waiter डॉक्टर के कपड़े पहनकर काम करते है क्योंकि यहाँ पर Customers को Patient की तरह Treat किया जाता है।

इस Restaurant की इसी Unhealthy Theme के Base पर Heart Attack Grill Restaurant को दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में शामिल किया गया है।

8. Kayabukiya Tavern

जापान में एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है, जहाँ पर Order लेने और उसे Customer तक पहुँचाने का काम बन्दर किया करते हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम है – Kayabukiya Tavern, इसके मालिक के पास 2 बन्दर थे, जो Macaque प्रजाति से Belong करते थे।

उन्होंने इन बन्दरों को रेस्टोरेंट में काम करने की Training दी। Kayabukiya Tavern में एक बन्दर Customers से Order लेकर उनके Order को उनके टेबल तक पहुँचाता है और दूसरा बन्दर Customers के हाथ धोने के बाद उन्हें हाथ पोंछने के लिए तौलिया देता है।

Customers इन बन्दरों को Tip के रूप में उबले हुए सोयाबीन देते हैं। बन्दरों के इस Restaurant को दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट की सूची में शामिल किया गया है।

9. The Robot restaurant

The Robot restaurant भारत के तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में स्थित है। इस रेस्टोरेंट में waiter से लेकर Receptionist तक का सारा काम Robots द्वारा ही किया जाता है।

The Robot restaurant में काम कर रहे 1 Robot की कीमत लगभग 5 लाख रूपये तक है और तकरीबन ऐसे 7 Robots इस रेस्टोरेंट में काम कर रहे हैं। इस रेस्टोरेंट के Staff को इन Robots के साथ Coordinate करने के लिए Special Training दी गई है।

यह Robots इस तरीके से Trained किए गए हैं कि ये आपका Order लेकर सीधे chef के पास जाते हैं और वहीं से सही Order Customers तक पहुँचाते हैं। Technology को अपनाने वाले इस Future based Restaurant को भी दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में शामिल किया गया है।

10. Cat cafe restaurant

Cat cafe restaurant अपने आप में एक नया Experiment था, जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा गया है। जापान के इस रेस्टोरेंट में अलग – अलग breed की बहुत – सी बिल्लियाँ हैं।

जब भी कोई Customer Cat cafe restaurant में आता है तो यह बिल्लियाँ ही उनका स्वागत करती हैं। कुछ Customer इनके साथ खेलते हैं तो कुछ इनके साथ फोटो खिचवाने लगते हैं।

यह बिल्लियाँ किसी को भी नुकसान नहीं पहुँचाती और इनकी एक और विशेषता ये है कि ये कॉफी भी पीती हैं। इन बिल्लियों की Cuteness देखते हुए Cat cafe restaurant दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट की List में शामिल है।

11. Ithaa Undersea Restaurant

‘इथा’ शब्द का मतलब होता है – मोती की माँ। इस रेस्टोरेंट को समुद्र के अन्दर 16 फीट की गहराई में जाकर बनाया गया है। Ithaa Undersea Restaurant दुनिया का पहला Restaurant है, जिसे समुद्र के अन्दर बनाया गया है।

यह Restaurant Maldives के Rangali Island पर मौजूद है। Ithaa Undersea Restaurant में यूरोप और एशिया के व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ – साथ समुद्र में रहने वाले जीवों और महासागर के नज़रों का लुत्फ़ उठाया जा सकता है।

Ithaa Undersea Restaurant मज़बूत और Transparent शीशों से बना है। इस Restaurant की Transparent दीवारों की वजह से अपने चारों ओर अनेकों मछलियों को तैरता हुआ देखा जा सकता है। दुनिया का पहला Underwater restaurant होने के नाते इसे दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में रखा गया है।

12. Dinner Hospital Restaurant

Dinner Hospital Restaurant Taiwan की राजधानी Taipei में स्थित है। इस Restaurant का एक और नाम ‘DS Music Restaurant’ है। इस Restaurant को Hospital की Theme पर बनाया गया है।

Dinner Hospital Restaurant की Waitress Nurse की तरह दिखने वाले कपड़े पहनती हैं और Wheelchair पर बैठकर खाना परोसती हैं। यहाँ पर Medical Carriages में खाना Serve किया जाता है।

Non – Alcoholic Drinks को Drip – Bottle में और Strong Drinks को Real Syringes में Serve किया जाता है और इसी Experimental Theme के कारण Dinner Hospital Restaurant को दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में रखा गया है।

13. Twin Stars Diner

Russia का यह Restaurant russia की राजधानी Moscow में स्थित है। Twin Stars Diner रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यहाँ पर आपको Staff में 1 चेहरे के 2 लोग दिखाई देंगे।

चाहे वह Waiter हो, Bartender हो या फिर Cook ही क्यों न हो क्योंकि Twin Stars Diner में सिर्फ़ जुड़वाँ लोगों को ही काम करने की इजाज़त है। यह जुड़वाँ लोग एक जैसे ही कपड़े पहन कर रखते हैं।

Twin की Theme पर Twin Stars Diner को बनाने का Idea इसके मालिक को ‘Kingdom of Crooked Mirrors’ नाम की एक Movie देखकर आया था और इसी अनोखे Idea की सराहना करने के लिए Twin Stars Diner को दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में रखा गया है।

14. Chillout Ice Lounge

Chillout Ice Lounge Middle East का पहला Ice Lounge है। यह Restaurant Dubai के Times Square Center में स्थित है। केवल बर्फ़ को Use करके इस पूरे Restaurant को बनाया है। यहाँ तक कि Chillout Ice Lounge में Use होने वाली Chairs, Tables, Sculptures को भी बर्फ़ से ही बनाया गया है।

Chillout Ice Lounge को दुबई की गर्मी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है ताकि वहाँ की चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोग यहाँ आकर राहत भरी ठण्डक का अहसास कर सकें। रेगिस्तान जैसे गर्म जगह में इसकी बर्फ़ीली ठण्डक के लिए इस restaurant को दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में रखा गया है।

इस Restaurant में ठण्ड से बचने के लिए, यहाँ आने वाले लोगों को एक Jacket Provide की जाती है। Chillout Ice Lounge दुनिया का इकलौता Ice Restaurant है, जो Soups जैसी Hot Drinks भी Serve करता है।

15. Kinderkookkafé

Kinderkookkafé Netherland की राजधानी Amsterdam के Vondelpark नामक स्थान पर मौजूद है। छोटे बच्चे इस Cafe में जिनके साथ आते हैं, उन्हीं के लिए बच्चे खाना बनाते तथा परोसते हैं।

बच्चों की Help करने के लिए Kinderkookkafé में Staff भी होता है, जिनकी मदद से बच्चे खाना बनाते हैं।

Kinderkookkafé को बनाने का Main Motive था कि छोटे बच्चों को अपने से बड़ों की Respect करना और घर के काम करना जैसे खाना बनाना आदि सिखाया जा सके और Cafe की इस Theme को लोगों द्वारा बहुत पसन्द किया जा रहा है। जिस कारण इसे दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में रखा गया है।

निष्कर्ष:-

इन सभी रेस्टोरेंट की अटपटी से खूबियाँ ही हैं, जो इन्हें दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में शामिल करती हैं।

अगर आप भी अपने शहर के साधारण से रेस्टोरेंट में खाना खा – खाकर Bore हो गए हैं तो इन अनोखे रेस्टोरेंट में जाकर वहाँ के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ – साथ उनकी Unique Services का लाभ उठाइए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top