Know It Today

स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक - Top 10 Dietary Supplements for Healthy Life

शीर्ष 10 आहार पूरक

लंबे समय तक स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक

हमें मनुष्य का जीवन मिला है। इस जीवन को सभी प्राणियों जीव – जन्तुओं में सबसे ऊँचा माना जाता है लेकिन इस जीवन को अधिकतर मनुष्य सबसे निचले स्तर पर जी रहे हैं।

Table of Contents

ऐसा कहने का कारण यह है कि यदि कोई व्यक्ति बहुत बीमार रहता है, बहुत जल्दी थक जाता है, कहीं आ जा नहीं सकता आदि तो इससे एक बात तो साफ़ हो जाती है कि वह उच्च स्तर का जीवन नहीं जी रहा।

बहुत से ऐसे तत्व होते हैं, जिनसे एक स्वस्थ जीवन शैली की पहचान होती है। जैसे: खुश रहना, हमेशा अपने द्वारा किए गए किसी काम के positive result के बारे में सोचना आदि। इन्हीं में से एक सबसे महत्वपूर्ण तत्व है – अपने खाने में पौषक तत्व को शामिल करके अपने शरीर को तंदरुस्त रखना।

स्वस्थ जीवन के लिए आहार पूरक

जब तक हमारा शरीर स्वस्थ नहीं रहता तब तक हम एक स्वस्थ जीवन नहीं जी सकते। इसके लिए हमें पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। पौष्टिक भोजन वह होता है, जिसमें हमारे शरीर के सभी भागों को सुचारु रूप से चलाने के लिए विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट आदि होता है।

आजकल हर चीज़ में मिलावट की जा रही है। चाहे वह सब्ज़ी हो, दाल हो या फिर फल। जिस वजह से हमारे शरीर में इन ज़रूरी घटकों की कमी होती जा रही है और इनके बिना एक स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन सम्भव नहीं है।

आहार पूरक (Dietary Supplements) ऐसे पदार्थों को कहा जाता है, जिन्हें ग्रहण करने से हमारे शरीर में पौषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। यह पदार्थ टैबलेट, पाउडर, गोली, कैप्सूल, तरल आदि किसी भी रूप में ग्रहण किए जा सकते हैं।

आज हम स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक के बारे में आपको बताएँगे। जिनके कारण आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

1. विटामिन डी (Vitamin D)

स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में सबसे पहले आता है विटामिन डी। विटामिन डी की बात की जाए तो हड्डियों के लिए विटमिन डी एक आवश्यक तत्व होता है।

विटमिन डी हमारी हड्डियों को मज़बूत बनाता है। pancreatic, colorectal cancer ऐसी बीमारियाँ हैं, जो हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी से होती हैं।

2. लाइकोपीन (Lycopene)

लाइकोपीन में antioxidant प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि हमारे शरीर में लाइकोपीन उचित अनुपात में होता है तो इससे हमारे शरीर का blood circulation सही रहता है।

लाइकोपीन जिसे स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि यह बहुत – सी खतरनाक बीमारियों जैसे: prostate cancer से हमारे शरीर की रक्षा करता है।

3. मल्टीविटामिन (Multivitamin)

यदि देखा जाए तो लगभग हर विटामिन के लिए Supplement बन रखे हैं लेकिन विटामिन सिर्फ़ A, B से लेकर k तक हैं और हैरानी की बात तो यह है कि इन विटामिन के भी आगे जाकर बहुत सारे भाग हैं।

एक व्यक्ति इन सभी विटामिन के लिए अलग – अलग Supplement तो नहीं ले सकता इसलिए कुछ ऐसे भी Supplement बने हैं, जिनमें मल्टीविटामिन यानी ये सभी विटामिन सिर्फ़ एक मल्टीविटामिन में उपलब्ध हैं।

एक तंदुरस्त शरीर के लिए मल्टीविटमिन की ज़रूरत पड़ती है। स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में शामिल मल्टीविटमिन से दिमागी ताकत बढ़ती है साथ ही मानसिक विकारों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

4. प्रोबायोटिक्स (Probiotics)

प्रोबायोटिक्स एक प्रकार के Bacteria होते हैं। ये वह Bacteria हैं, जो पेट की आंत में विद्यमान होते हैं।

स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में से एक प्रोबायॉटिक्स को ग्रहण करने से शरीर की immunity यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता के अलावा प्रोबायॉटिक्स से शरीर की पाचन क्रिया से सम्बन्धित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

5. फॉलिक एसिड (folic acid)

स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में शामिल फॉलिक एसिड जितना महिलाों के लिए ज़रूरी होता है उतना ही पुरुषों के लिए भी आवश्यक होता है।

महिलाएँ विशेषतौर पर फॉलिक एसिड का सेवन गर्भ धारण से पहले करती हैं। वहीं, यदि पुरुषों की बात की जाए तो उन्हें भी फॉलिक एसिड को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से पुरुषों की sperm counting बढ़ती है तथा यह fertility को भी दुरुस्त करता है।

6. ओमेगा - 3 फैटी एसिड (Omega - 3 Fatty Acid)

ओमेगा 3 फैटी एसिड एक ऐसा Supplement है, जो ख़ासतौर पर पुरुषों हेतु अतिआवश्यक होता है। इसका सेवन करने से दिल एवं दिमाग दोनों ही ताकतवर बनते हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यह हमारी धमनियों को किसी भी प्रकार की हानि से बचाता है और ओमेगा 3 फैटी एसिड की यही ख़ास बात इसे स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में से एक बनती है।

7. कोएंजाइम क्यू 10 (coenzyme Q10)

कोएंजाइम क्यू 10 एक antioxidant है लेकिन यह Artificial (जिसे मनुष्यों द्वारा बनाया जाता है) antioxidant नहीं है। कोएंजाइम क्यू 10 एक Natural (जो प्राकृतिक रूप से बना हो) antioxidant है।

स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में शामिल कोएंजाइम क्यू 10 हार्ट की माँसपेशियों को मज़बूती प्रदान करता है तथा शरीर के भिन्न – भिन्न हिस्सों की सूजन से आराम दिलाता है।

8. मैग्नीशियम (Magnesium)

मैग्नीशियम का सेवन करने से तनाव तो कम होता ही है साथ ही एक अच्छी नींद भी आती है। इसके अलावा मैग्नीशियम शरीर के अलग – अलग कामों जैसे: blood pressure को control करना, तंत्रिका और माँसपेशियों आदि के लिए भी बहुत ज़रूर है।

इनके अलावा स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में से एक मैग्नीशियम हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।

9. जिंक (Zinc)

जिंक हमारे शरीर के लिए एक अतिआवश्यक खनिज है। यह immune system को सुचारु रूप से चलाने में एक अहम भूमिका निभाता है।

जिंक में सूजन – रोधी गुण होते हैं, जिसके कारण सूजन की परेशानी से जूझ रहे रोगियों के लिए यह एक वरदान सिद्ध होता है और यही गुण जिंक को स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में स्थान दिलाता है।

10. नैफ्थोक्विनोन (Naphthoquinone)

स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक में से एक नैफ्थोक्विनोन विटामिन K का प्रकार है। नैफ्थोक्विनोन वसा में घुल – मिल जाता है। यह हमारे शरीर की अस्थियों के बन्धन को मज़बूत बनाए रखता है।

नैफ्थोक्विनोन की कमी से ख़ून का थक्का नहीं जम पाता। इसकी वजह से हमारे शरीर को बहुत भारी नुकसान हो सकता है क्योंकि अगर किसी वजह से चोट लगने से या accident होने से यदि ख़ून का थक्का नहीं जमेगा तो ख़ून लगातार बहता रहेगा।

निष्कर्ष:

स्वस्थ जीवन के लिए शीर्ष 10 आहार पूरक हमारे जीवन में कितनी बड़ी भूमिका निभाते हैं यह जानने के कारण हमें इनका सेवन ज़रूर करना चाहिए।

इनका प्रयोग करने से पहले हमें एक बात ज़रूर ध्यान में रखनी चाहिए और वह यह कि बिना किसी डॉक्टर की सलाह के बगैर हमें इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योकि हमें किसी Supplement की ज़रूरत है या नहीं और अगर ज़रूरत है तो कितनी मात्रा में लेना चाहिए यह सभी बातें तो डॉक्टर ही हमें अच्छे से बता सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top