Know It Today

पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड - Best Street Food in Panchkula City

पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड

पंचकूला नाम का शब्द दो शब्दों के मेल से बना है। पंच यानी स्थानीय तथा कूला जिसे संस्कृत भाषा के शब्द कुला से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है – नहर अर्थात् इसका मतलब हुआ – पाँच नहरों का शहर।  पंचकूला हरियाणा राज्य के सबसे ज़्यादा जंगलों वाला शहर है। पंचकूला शहर की चौड़ी – चौड़ी सड़कों के दोनों और लगे हुए ख़ूबसूरत पेड़ इसकी प्राकृतिक सुन्दरता को ठीक वैसे ही निखार देते हैं जैसे पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड इसके महत्व को।

Table of Contents

पंचकूला ज़िले के अंतर्गत रायपुर रानी, बरवाला, कालका, पंचकूला, पिंजौर नाम के 5 शहर आते हैं। हरियाणा राज्य का एकलौता hill station, जिसका नाम मोरनी है, वह भी पंचकूला ज़िले के अन्दर आता है।

पंचकूला शहर में स्ट्रीट फूड का चलन

पंचकूला शहर में रहने वाले लोग खाने – पीने के शौक़ीन हैं। जिस कारण यहाँ पर खाने वालों के साथ – साथ खाना बनाने वालों की भी कमी नहीं है। आप पंचकूला शहर के लगभग सभी सेक्टर में स्ट्रीट फूड के ढेरों Stalls लगे हुए देख सकते हैं।

स्ट्रीट फूड शब्द दो शब्दों का योग है, स्ट्रीट यानी – गली, सड़क, मुहल्ला आदि। वहीं फूड का मतलब हुआ – खाना या भोजन अर्थात् किसी सड़क या रास्ता के किनारे बनाई जाने वाली खाने की चीज़ें।

हम भारतीयों द्वारा नाश्ते, लंच, डिनर आदि में खाई जाने वाली ज़्यादातर चीज़ें लगभग सभी छोटे बड़े ठेले या दुकानों पर मिल जाएँगी और यही सब चीज़ें स्ट्रीट फूड कहलाती हैं। स्ट्रीट फूड के दो फायदे होते हैं। एक तो यह सस्ती होती हैं और दूसरा किसी hotel या restaurant की तुलना में यहाँ पर आपको Quantity भी ज़्यादा मिल जाती है।

इन कारणों से भी पंचकूला में स्ट्रीट फूड की बहुत ज़्यादा demand रहती है। पंचकूला शहर का कोई picnic spot हो या फिर कोई घूमने फिरने की जगह इस शहर में स्ट्रीट फूड का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

यदि आप कभी पंचकूला शहर आओ तो आपको किसी बढ़िया स्ट्रीट फूड के लिए भटकना न पड़े इसलिए आज हम आपका परिचय पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड से करवाने जा रहे हैं।

1. चाप (Chaap)

यदि आप चाप खाने के शौक़ीन हैं और पंचकूला आकर आपने पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड में शामिल चाप नहीं खाई फिर तो आपने एक मज़ेदार dish miss कर दी। जी हाँ, एक बार आप यहाँ की चाप खाकर तो देखिए फिर आप मान जाएँगे कि वाकई यह बात सच है।

यह चाप पंचकूला के सेक्टर – 16 में Chaap Street नाम की दुकान न. 102 में मिलती है। यहाँ पर आपको चाप की अनेकों varieties खाने को मिल जाएँगी। टिक्का चाप, अफगानी चाप, हरियाली चाप, अचारी चाप उन चाप में से हैं, जिन्हें यहाँ कि बेहतरीन चाप में गिना जाता है।

2. वड़ा पाव (Vada Pav)

बॉम्बे स्ट्रीट, दुकान न. 30, सेक्टर – 16 पंचकूला। आप लोग हैरान हो रहे होंगे कि हमने किसी dish की बात तो की नहीं और दुकान न. पहले ही लिख दिया। ऐसा गलती से नहीं हुआ है बल्कि हमने इसलिए लिखा है, अगर आप पंचकूला के कहीं आस पास ही हैं तो पहले इस पते को पढ़कर जल्दी से जल्दी यहाँ पहुँचे।

यहाँ का वड़ा पाव है ही इतना लाजवाब कि आपको बिना अपना समय गँवाए यहाँ पहुँच जाना चाहिए और रही बात इस dish की discription की तो वह तो आप वहाँ जाकर ख़ुद experience कीजिए।

पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड में से एक वड़ा पाव खाकर आपको ठीक वैसा ही स्वाद आने वाला है जैसे आप सच में bombay में ही बनी कोई dish खा रहे हों।

3. बर्गर (Burger)

अगर आप पंचकूला में हैं और बहुत ज़ोर से आपको भूख लगी है लेकिन आप सस्ते दाम पर भरपेट खाना चाहते हैं तो पंचकूला शहर के सेक्टर – 10 की 42 न. दुकान आपका इंतज़ार कर रही है।

JnJ’s नाम से famous इस दुकान में आपको बर्गर खाने को मिलेगा जोकि पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड में शुमार है। इस दुकान में आपको मंचूरियन, पास्ता, पनीर टिक्का आदि भी खाने के लिए मिल जाएगा लेकिन यहाँ पर मिलने वाले बर्गर की बात ही कुछ अलग है।

बर्गर जोकि JnJ’s की signature dish भी है। यहाँ पर बर्गर की भी बहुत – सी varieties मौजूद हैं लेकिन यदि आप यहाँ पर मिलने वाला क्लासिक बर्गर लेते हैं तो वह आपको काफी सस्ता पड़ेगा।

जिसकी कीमत मात्र 50 Rs है और दूसरा उसको खाने के बाद आप कुछ और खाने का सोचेंगे भी नहीं क्योंकि यह एक बर्गर ही आपका पेट अच्छे से भर देगा।

4. इडली - डोसा (Idli - Dosa)

पंचकूला शहर के सेक्टर – 20 की main market में जाते ही दूर से ही इडली – डोसे की खुशबू आपको अपनी और खींच लेगी। यहाँ का इडली – डोसा इतना स्वादिष्ट है की आप एक plate इडली – डोसा खाने बैठेंगे और कब 2 – 3 plate चट कर जाएँगे आपको भी नहीं पता चलेगा।

पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड में से एक इस इडली – डोसे के इतना स्वादिष्ट होने के पीछे का राज़ है, इसे बनाने वाला एक परिवार। यह परिवार मूल रूप से south india का रहने वाला है तो फिर इस dish का लाजवाब होना तो लाज़मी है।

5. छोले - भटूरे (Chole - Bhature)

छोले – भटूरे जोकि हर दूसरे north indian की पहली पसन्द होती है। यदि आप इस dish को चखना चाहते हैं तो आपको पंचकूला के industrial area के phase 1 में न्यू फूड स्ट्रीट में जाना होगा।

पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड में शामिल न्यू फूड स्ट्रीट के छोले – भटूरे सच में बहुत tasty हैं। पंचकूला के इस area में जलवा है इन छोले – भटूरों का।

इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता लगभग 2 बजे के आस – पास industrial area के phase 1 में काम करने वाले ज़्यादातर employees का जमावड़ा इस दुकान के पास लगा रहता है कुछ को उसी समय छोले – भटूरे मिल जाते हैं तो कुछ अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए देखे जा सकते हैं।

निष्कर्ष:

पंचकूला शहर ऐसा शहर है यदि कोई इस शहर में आए और यहाँ का स्ट्रीट फूड खा ले तो वह व्यक्ति अपने आपको दोबारा इस शहर में आने से नहीं रोक सकता।

चाहे वह व्यक्ति पहली बार इस शहर में किसी काम से आया हो लेकिन दोबारा तो वह पंचकूला शहर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रीट फूड को खाने के लिए ही आएगा। इस शहर में स्ट्रीट फूड खाने और बनाने वालों का craze ही ऐसा है कि कोई भी शख़्स इस अहसास से अछूता नहीं रह सकता।

पंचकूला शहर के स्ट्रीट फूड में dish चाहे south indian हो या फिर north indian या चाहे किसी western country की लेकिन यहाँ की हरेक dish एक से बढ़कर एक है, स्वाद में भी और सस्ती कीमत में भी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top