Know It Today

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह

अंडमान निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित एक ख़ूबसूरत द्वीप समूह है, यह भारत का एक Union Territory है। यह स्थान अपने प्राकृतिक सौंदर्य, प्राचीन समुद्र तटों एवं rich biodiversity के लिए मशहूर है और यही वजह है कि दुनियाभर के tourists अंडमान निकोबार में घूमने की जगह को 1st preference देते हैं।

Table of Contents

यह लगभग 500 द्वीपों से मिलकर बना है लेकिन इनमें से सिर्फ़ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं और बाकी के कई द्वीप तो ऐसे हैं, जिन्हें अभी खोजा जा रहा है।

अंडमान द्वीप समूह, वह स्थान है जहाँ अधिकांश आबादी निवास करती है और यहीं पर इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर भी स्थित है, जो इन द्वीपों के entrance के रूप में भी कार्य करती है।

वहीं, दक्षिण में स्थित है – निकोबार समूह। जो स्वदेशी संस्कृतियों को संरक्षित रखने के उद्देश्य से restrictions के कारण limited tourism के साथ, comparatively अलग तथा प्राचीन बना हुआ है।

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह में हरे – भरे वर्षावन, विभिन्न प्रकार के समुद्री जीव, मूँगा चट्टानें आदि शामिल हैं। जो अंडमान निकोबार को eco – tourism बनाने में बहुत सहायक है।

इसके अलावा यदि अंडमान निकोबार में entertainment की बात की जाए तो इसके लिए भी यहाँ पर काफ़ी बढ़िया arrangement कर रखे हैं, जिसमें scuba diving और snorkeling यहाँ के famous water sports में से हैं।

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह

वैसे तो अंडमान निकोबार में बहुत – सी घूमने की जगह हैं लेकिन हम उनमें से कुछ selected places के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहाँ पर जाकर आपको निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

1. राधानगर समुद्रतट

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह में सबसे पहले आता है – राधानगर समुद्रतट। राधानगर समुद्रतट हैवलॉक द्वीप पर स्थित है, जो अपनी आकर्षक प्राकृतिक सुन्दरता के लिए मशहूर है।

राधानगर समुद्रतट लगभग 2 KM तक फैला हुआ है तथा इसकी मुख्य विशेषता है – इसकी महीन, ख़स्ता सफ़ेद रेत एवं साफ़ फ़िरोज़ा रंग का पानी है। धूप सेंकने, तैराकी तथा समुद्र तट पर घूमने के लिए यह एक excellent location है।

राधानगर समुद्र तट पर विशेष रूप से sunset देखने के लिए पर्यटकों का ताँता लगा रहता है, जो इसे romantic शाम बिताने के लिए एक लोकप्रिय स्थान बनाता है।

2. सेलुलर जेल

पोर्ट ब्लेयर में ‘सेलुलर जेल’ काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि British colonial period के समय इसमें भारतीय राजनीतिक कैदियों को रखा जाता था। central watchtower से निकलने वाले 7 पंखों वाले जेल के design के कारण इसे “सेलुलर” नाम दिया गया।

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह में शामिल सेलुलर जेल की यात्रा करने से भारत के स्वतंत्रता संग्राम तथा स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों की झलक मिलती है। On – Site Museum में स्वतंत्रता आंदोलन से सम्बन्धित दस्तावेजों तथा कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

3. रॉस द्वीप

रॉस द्वीप, एक समय में यह अंडमान में अंग्रेजों का administrative headquarters हुआ करता था लेकिन अब यह हरी – भरी वनस्पतियों से घिरे एक भूतिया खण्डहर में तब्दील हो चुका है।

पोर्ट ब्लेयर से नाव की सवारी का आनन्द उठाते हुए आप अंडमान निकोबार में घूमने की जगह में से एक रॉस द्वीप नाम के इस ऐतिहासिक स्थल पर जा सकते हैं। आप यहाँ पर स्थित ब्रिटिश काल के चर्च, इमारतें, कमिश्नर हाउस आदि के अवशेष देख सकते हैं।

रॉस द्वीप मोर तथा हिरणों का भी घर है। यहाँ पर स्थित ऊँचे – ऊँचे रास्तों से गुजरते हुए, आप अतीत को महसूस कर सकते हैं।

4. नील द्वीप

यदि आप शान्तिप्रिय प्रवृति के इन्सान है फिर आपको नील द्वीप बहुत पसन्द आने वाला है क्योंकि अंडमान के अधिकतर हलचल भरे पर्यटन स्थलों से अलग यह एक शान्त स्थान है।

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह में शामिल नील द्वीप अपने 3 आश्चर्यजनक समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है: लक्ष्मणपुर बीच, भरतपुर बीच एवं सीतापुर बीच। जहाँ लक्ष्मणपुर समुद्र तट अपनी प्राकृतिक चट्टानों और मनमोहक सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है।

वहीं, भरतपुर समुद्र तट snorkeling और glass – bottom boat ride जैसे water sports के लिए मशहूर है। यदि बात जाए सीतापुर बीच की तो वह “Sunrise Beach” के नाम से भी जाना जाता है।

5. महात्मा गाँधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

वंडूर के पास स्थित, यह राष्ट्रीय उद्यान समुद्री जीवन और मूंगा चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। अंडमान निकोबार में घूमने की जगह में से एक महात्मा गाँधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान में अनेक द्वीप हैं तथा यह जगह snorkeling और diving के द्वारा पानी के नीचे की दुनिया को देखने के लिए अवसर प्रदान करती है।

महात्मा गाँधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान में स्थित रंगीन मूंगा संरचनाओं और विभिन्न समुद्री प्रजातियों को देखने के लिए glass – bottom boat ride एक लोकप्रिय तरीका है, जो इसे प्रकृति प्रेमियों और adventure lovers के लिए एक excellent destination बनाता है।

6. बारातांग द्वीप

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह में शामिल बाराटांग द्वीप अपनी अनोखी चूना पत्थर की गुफाओं, घने मैंग्रोव जंगलों तथा मिट्टी के ज्वालामुखियों के लिए प्रसिद्ध है। मैंग्रोव खाड़ियों के बीच से होते हुए boating करना एक रोमांचक यात्रा का अहसास कराता है।

प्राकृतिक रूप से बनी चूना पत्थर की गुफाएँ वाकई देखने में बहुत विचित्र प्रतीत होती हैं, इनमें काफ़ी impressive Stalactites and Stalagmites आकृतियाँ बनी हुई हैं।

बारातांग द्वीप पर बने मिट्टी के ज्वालामुखी भी एक प्रकार की अद्भुत geological घटना हैं, जो मिट्टी तथा गैस के छोटे explosion पैदा करते हैं।

7. हाथी समुद्र तट

हैवलॉक द्वीप पर स्थित एलीफैंट बीच अपनी मूंगा चट्टानों एवं समुद्री जीवन के लिए मशहूर है। snorkeling और scuba diving का शौक रखने वालों के लिए अंडमान निकोबार में घूमने की जगह में से एक हाथी समुद्र तट किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

साफ पानी, समुद्री एनीमोन, रंगीन मछलियों एवं विभिन्न मूंगा प्रजातियों को एकसाथ देखने का अवसर प्रदान करता है हाथी समुद्र तट।

adventure traveler “Underwater Sea Walk” करके पानी के नीचे मौजूद मूर्तियों को भी देख सकते हैं। पानी के भीतर Adventure और water sports की कामना रखने वालों के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान है।

बारातांग द्वीप पर बने मिट्टी के ज्वालामुखी भी एक प्रकार की अद्भुत geological घटना हैं, जो मिट्टी तथा गैस के छोटे explosion पैदा करते हैं।

8. चिड़िया टापू

चिड़िया टापू, जिसे “bird island” के नाम से भी जाना जाता है, यह एक शान्त प्राकृतिक स्थल है। जो पक्षियों की भिन्न – भिन्न प्रजाति और आश्चर्यजनक सूर्यास्त के लिए प्रसिद्ध है।

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह में शामिल चिड़िया टापू पर प्रकृति प्रेमी विभिन्न पक्षी प्रजातियों को देखते हुए हरे – भरे जंगलों एवं मैंग्रोव खाड़ियों में भी घूमने का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

चिड़िया टापू के नज़दीक स्थित मुंडा पहाड़, समुद्र तट आदि से आसपास के मनोरम दृश्य देखे जा सकते हैं। चिड़िया टापू पक्षियों को देखने, photography करने और प्रकृति के शान्तिमय वातावरण का आनन्द लेने के लिए एक लाजवाब स्थान है।

अंडमान निकोबार कैसे जाएँ?

अंडमान निकोबार तक पहुँचने के लिए 2 तरह के रास्ते available हैं – पहला है हवाई मार्ग और दूसरा है समुद्री मार्ग।

1. हवाई मार्ग :अंडमान निकोबार में घूमने की जगह तक पहुँचने का सबसे तेज़ और सबसे comfortable तरीका है भारत प्रमुख शहरों से flight लेना। ‘पोर्ट ब्लेयर’ में ‘Veer Savarkar International Airport’ अंडमान निकोबार का main entrance है। दिल्ली, बैंगलोर, कोलकाता, चेन्नई आदि शहरों से Direct flights available हैं।

2.समुद्री मार्ग : यदि आप समुद्र के रास्ते अंडमान निकोबार की यात्रा करते हैं तो इसमें थोड़ा अधिक समय लगेगा। Directorate of Shipping Services द्वारा operated regular passenger ship विजाग, चेन्नई और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर तक चलते हैं। इस यात्रा में लगभग 3 – 4 दिन लग सकते हैं।

अंडमान निकोबार कैसे जाएँ?

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह जाने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से अप्रैल तक के महीनों के बीच होता है।

नवंबर से फरवरी (सर्दियाँ) : इन महीनों में सबसे अधिक tourist आते हैं, जब मौसम खुशनुमा और शुष्क होता है और temperature भी लगभग 20°C से 30°C के बीच में रहता है। इस समय समुद्र शान्त रहता है, जो यहाँ पर water sports, beach activities आदि करने के लिए एक सुहावना वातावरण पैदा करता है।

मार्च से अप्रैल (वसंत की शुरुआत) : इस समय temperature धीरे – धीरे बढ़ता है तथा 25°C से 35°C तक पहुँच जाता है।

निष्कर्ष : अंडमान निकोबार में घूमने की जगह वाकई बहुत दिलचस्प हैं। कहीं दूर तक फैले समुद्री तट हैं तो कहीं बड़ी – बड़ी चट्टानों से घिरे हरे – भरे राष्ट्रीय उद्यान।

यह स्थान कभी तो अपने में ऐतिहासिकता समेटे प्रतीत होता है तो कभी समुद्री जीवों का पालन – पोषण करता हुआ प्रतीत होता है। यहाँ पर entertainment की भी कमी नहीं है। कहीं पर Underwater Sea Walk की facility दी है तो कहीं पर scuba diving, snorkeling जैसे Popular Water Sports देखने को मिलते हैं।

यहाँ पर समुद्री जीवों को देखने के साथ – साथ चिड़िया टापू पर पक्षियों की भिन्न – भिन्न प्रजातियों को भी देखा जा सकता है।

FAQ

राधानगर बीच, कालापत्थर बीच और एलिफेंट बीच must – visit beaches की top list में शामिल हैं।

पोर्ट ब्लेयर में स्थित ‘सेलुलर जेल’ एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है, इसके अलावा ‘रॉस द्वीप’ भी ब्रिटिश शासन के समय का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है।

हाँ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई wildlife sanctuaries हैं। जैसे : ‘महात्मा गाँधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान’, ‘सैडल पीक नेशनल पार्क’ आदि।

scuba diving, snorkeling और sea walking अंडमान और निकोबार में सबसे Popular Water Sports हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top