Know It Today

World Cup 2023 : जानें Master - Blaster के World Cup आँकड़े और किंग कोहली के आँकड़ों के बीच कितना है फासला?

World Cup 2023 : जानें Master - Blaster के World Cup आँकड़े और किंग कोहली के आँकड़ों के बीच कितना है फासला?

वैसे तो विराट कोहली ODI Cricket में सचिन तेंदुलकर के कुछ Records तोड़ने के बहुत करीब हैं परन्तु World Cup के आँकड़ों में वह Master – Blaster से बहुत पीछे हैं।

Table of Contents

सचिन तेंदुलकर ODI World Cup में सबसे अधिक रन बनाने वाले Batsman हैं। साल 1992 से लेकर 2011 तक सचिन ने कुल 6 World Cup खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 45 मैचों में 56.95 की Batting Average से 2278 रन बनाए

World Cup में सचिन का Strike Rate 89 रहा है। इसके साथ ही सचिन ने World Cup में कुल 6 Century और 15 Half Century बनाई हैं। World Cup में Century और Half Century बनाने के मामले में भी वह 1st नम्बर पर हैं।

वहीं, विराट कोहली भारत के लिए ODI World Cup में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले Batsman हैं। हालाँकि वह अभी सचिन से बहुत पीछे हैं। विराट कोहली ने साल 2011 से 2019 के बीच कुल 3 World Cup खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 26 मैचों में 1030 रन बनाए।

यानी सचिन से वह 1248 रन पीछे हैं। यह इतना फासला है, जिसे तय करने के लिए किंग कोहली को अगला World Cup भी खेलना पड़ेगा।

Batting Average और Strike Rate के मामले में भी कोहली Master – Blaster से अभी पीछे हैं। कोहली की World Cup में Batting Average 46.81 और Strike Rate 86.70 रहा है।

Century और Half Century के मामले में तो विराट काफ़ी पीछे हैं। विराट कोहली अब तक World Cup में मात्र 2 Century और 6 Half Century बना पाए हैं।

विराट जल्द तोड़ेंगे ODI में सचिन की Century का Record

सचिन तेंदुलकर ODI Cricket में सबसे ज़्यादा रन (18426) और सबसे ज़्यादा Century (51) बनाने वाले Batsman हैं। वहीं, विराट कोहली ने अब तक 13083 रन और 47 Century बनाई हैं। हालाँकि Batting Average और Strike Rate में विराट के आँकड़े सचिन से बेहतर हैं।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top