Know It Today

World Cup Record : ODI World Cup में Century बनाने में भारतीय बल्लेबाज़ सबसे आगे!!! जानें बाकी टीमों का हाल

World Cup Record : ODI World Cup में Century बनाने में भारतीय बल्लेबाज़ सबसे आगे!!! जानें बाकी टीमों का हाल​

भारत में खेले जाने वाले ODI World Cup की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। World Cup से पहले भारतीय टीम ODI में बहुत ही शानदार Form में दिखी है। वहीं, World Cup में भारत से ऐसा ही बढ़िया Performance Expect किया जा रहा है।

Table of Contents

2019 में खेले गए World Cup में रोहित शर्मा ने 5 Century बनाई थीं, जो एक Season में सबसे अधिक थीं और ODI World Cup में अब तक भारतीय बल्लेबाज़ों ने सबसे अधिक Century बनाई हैं।

भारत की तरफ़ से ODI World Cup में 32 Century बनाई गई हैं। वहीं 5 बार World Champion रह चुकी ऑस्ट्रेलिया 31 Century के साथ 2nd नम्बर पर आती है।

इस List में श्रीलंका द्वारा 25 Century लगाकर तीसरा स्थान हथिया लिया गया है। अगर चौथे स्थान की बात की जाए तो Defending Champion इंग्लैंड 18 Century बना चुकी है तथा न्यूज़ीलैंड 17 Century के साथ 5 वें स्थान पर बनी हुई है।

अब बारी आती है पाकिस्तान की, यह टीम 16 Century के साथ छठे नम्बर पर आती है। इसके बाद आती है दक्षिण अफ्रीका, जिसने 15 Century बनाई हैं और 7 वें नम्बर पर आ गई है। फिर बांग्लादेश 5 Century बनाकर और नीदरलैंड्स 4 Century बनाकर 8 वें और 9वें नम्बर पर मौजूद है।

सबसे ज़्यादा Century बनाने वाले बल्लेबाज़ कौन?

हम आपको बता देना चाहते हैं कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ ‘सचिन तेंदुलकर’ तथा मौजूदा कप्तान ‘रोहित शर्मा’ World Cup में सयुंक्त रूप से सबसे अधिक Century लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इन दोनों ही बल्लेबाज़ों ने 6 – 6 Century बनाई हैं। रोहित शर्मा ने 2019 के World Cup में 5 Century बनाई थीं।

World Cup में सबसे अधिक Century बनाने वाली टीमें

भारत – 32

ऑस्ट्रेलिया – 31

श्रीलंका – 25

इंग्लैंड – 18

न्यूज़ीलैंड – 17

पाकिस्तान – 16

दक्षिण अफ्रीका – 15

बांग्लादेश – 5

नीदरलैंड्स – 4

 

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top