Know It Today

Bendable Phone Update : Smartwatch की जगह अब कलाई पर होगा Smartphone!!! Motorola के पेश किया जबरदस्त Bendable Phone

Bendable Phone Update : Smartwatch की जगह अब कलाई पर होगा Smartphone!!! Motorola के पेश किया जबरदस्त Bendable Phone

मार्केट में कुछ समय से foldable phones का दबदबा बना हुआ है। कम्पनियाँ भी अब ऐसे phones की sales को बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं परन्तु हाल ही में Motorola ने इस segment में कुछ ऐसा कारनामा करके दिखाया है, जिसके बाद कई बड़ी कम्पनियों के होश उड़ गए हैं। 

Table of Contents

जहाँ सभी कम्पनियाँ foldable phones रेस में दौड़ रही हैं। वहीं Motorola ने अपने Bendable Phone को Showcase करके सभी की चिन्ता बढ़ा दी है।

Lenovo Tech World 2023

Lenovo Tech World 2023 में कम्पनी ने इस Bendable pOLED display concept phone को showcase किया है। इस नए smartphone में Full-HD+ polarized screen है और इसे पीछे की ओर मोड़कर कलाई के चारों तरफ़ wristband या  smartwatch की तरह पहना भी जा सकता है। 

इसे आप normal phone की तरह भी use कर सकते हैं। इसके अलावा आप 4.6-inch display के साथ Self-standing position में भी use कर सकते हैं।

Motorola Rollable Rizr

मोटोरोला ने इस साल की शुरुआत मेंMobile World Congress (MWC 2023) में Motorola Rollable Rizr concept की झलक पेश की थी। 

Motorola के सिवा Vivo, Transcen Holdings और TCL समेत कई brands साल 2024 में एक और rollable display form factor पेश करने के लिए कमर कस रहे हैं। वहीं Samsung  इस समय foldable smartphone segment में सबसे ऊपर बना हुआ है।

Generative AI Features 

इस event के दौरान motorola ने कुछ Generative AI Features को भी पेश किया है। इसके अलावा, इस brand ने announcement की है कि वह PC और Smartphone दोनों के लिए MotoAI नाम से एक personal assistant तैयार कर रहा है। 

इसी के साथ ही इस कम्पनी ने एक AI concept model को भी uncover किया है। जो User Experience को काफी बढ़िया बना देगा।

Scroll to Top