Know It Today

Smog Side Effects Alert : Fog से अलग है Smog, जानें कैसे? ऐसे करें बचाव

देश में ठण्ड का दौर शुरू हो चुका है और इसी के साथदेश की राजधानी दिल्ली की हवा में घुलने लगा है ज़हर। दिल्ली सहित पूरे NCR में इस समय smog की परत चढ़ चुकी है। शुक्रवार को जारी air quality index (AQI) में दिल्ली की air quality बहुत खराब category में पहुँचकर 680 दर्ज की गई है।

Fog & Smog

Fog को ‘कोहरा’ या ‘धुँध’ कहते हैं। हवा में पानी की छोटी – छोटी बूँदें धुँध कहलाती हैं। यह बूँदें बहुत छोटी होती हैं, जो सफ़ेद रंग की होती हैं। सर्दियों में घना कोहरा छा जाता है, जिस कारण visibility भी कम हो जाती है। यह सेहत के लिए खतरनाक नहीं होती।

फिर आता है Smog यह धुएँ तथा प्रदूषण का mixture होता है। हवा में sulphur dioxide (SO2) और benzene जैसी harmful gases होने से Smog बनता है। यह हल्के gray color का होता है तथा इसमें साँस लेने में भी दिक्कत होती है। अस्थमा तथा दिल के मरीजों के लिए यह परेशानी का सबब बनता है।

हानि

एक डॉक्टर ने बताया कि सर्दियों में smog का असर पूरे शरीर पर होता है। इस वजह से infection, अस्थमा, सीने में दर्द, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, आँख – नाक में जलन, गले में खराश, साँस लेने में दिक्कत, फेफड़ों का कैंसर आदि बीमारियाँ हो सकती हैं।

इसके अलावा, अस्थमा के मरीजों को सीने में जकड़न, साँस फूलना, खाँसी, जुकाम जैसी दिक्क्तें हो सकती हैं।

बचाव

  • यदि हो सकते तो अस्थमा और दमा के मरीज घर से बाहर न जाएँ। यदि जाएँ भी तो N95 या N99 जैसे high quality वाले mask ज़रूर लगाएँ। 
  • सर्दियों में exercise करने से बचें। Beer, wine या juice न पिएँ। 
  • अस्थमा के मरीजों को चेरी, किशमिश नहीं खानी चाहिए। 
  • pickled food एवं अचार न खाएँ। इनमें मिले chemical अस्थमा के मरीजों के लिए मुसीबत का कारण बन सकते हैं। 
  • सुबह morning walk पर जाने की बजाय घर पर ही exercise or yoga करें। 

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Scroll to Top