Know It Today

Bigg Boss 17 : Bigg Boss के 17th Season के Contestants के नाम हुए Confirm!!! जानें इस बार कौन मचा रहा है धमाल?

Bigg Boss 17 contestants

Bigg Boss का 17th season शुरू हो चुका है। इस बार का show भी ‘सलमान खान’  ही host करेंगे। इस Most controversial reality show का हर season किसी न किसी theme पर based होता है। 

Table of Contents

इस 17th season की theme है – ‘दिल, दिमाग और दम।’ इस season में audience  को बहुत – सी नई और दिलचस्प चीज़ें देखने को मिल रही हैं। इसके सिवा इस घर को european setup के साथ design किया गया है।

इस Bigg Boss में ऐसे Contestants भी नज़र आ रहे हैं, जो किसी न किसी controversy का हिस्सा रह चुके हैं। हम आपको इस season में शामिल Contestants के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं – 

List of Bigg Boss 17 Contestants

1. मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी जोकि एक stand up comedian भी हैं, उन्हें ‘Bigg Boss’ एवं ‘खतरों के खिलाड़ी’ का last season भी offer किया गया था। मुनव्वर पिछले कई सालों से controversies और drama में रहे हैं, जिसमें उनकी गिरफ़्तारी से लेकर उनका ‘lock up’ का 1st season जीतना शामिल है।

2. नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

इस show में नील और ऐश्वर्या एकसाथ देखे जाएँगे। यह जोड़ी ‘घूम’ के set पर मिली एवं इन्हें प्यार हो गया। इन्होने लगे हाथ ‘रोका’ की announcement की और फिर बाद में शादी भी कर ली। इस show में यह दोनों couple के तौर आए हैं।

3. रिंकू धवन

रिंकू धवन जोकि बहुत से TV shows जैसे :- ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’, ‘वादा रहा’, ‘गुप्ता ब्रदर्स’ आदि में देखी जा चुकी हैं। उनकी शादी एक television actor ‘किरण कर्माकर’ से हुई थी, जिन्होंने ‘कहानी घर घर की’ में उनके साथ काम किया था तथा रिंकू ने on – screen उनकी बहन का role किया था। 

4. विक्की जैन

अंकिता लोखंडे के पति एवं businessman विक्की जैन ने भी बिग बॉस 17 में participate किया है। विक्की जैन के पास MBA की degree है। 

फिलहाल वह ‘Mahavir Inspire Group’ में Managing Director की post पर हैं, जो Coal trading, washery operations, logistics, power generation, diamonds and real estate जैसे कई areas में काम कर रहे हैं।

5. अंकिता लोखंडे

‘पवित्र रिश्ता’ और ‘मणिकर्णिका’ से प्रसिद्ध हुईं ‘अंकिता लोखंडे’ ने भी इस season का हिस्सा बनना स्वीकार किया है। अपने पति विक्की जैन के साथ अंकिता इस show में entry कर चुकी हैं। TV industry में अंकिता सबसे अधिक demand वाली actresses में से एक हैं।

6. अभिषेक कुमार तथा ईशा मालवीय

अभिषेक कुमार एवं ईशा मालवीय ‘उडारियाँ’ नाम के एक show से बहुत famous हुए थे। इस show में perform करते हुए उन दोनों का काफ़ी अच्छा bond create हो गया था।

जिसके बाद से लगातार अभिषेक कुमार तथा ईशा मालवीय के साथ में होने की खबरें आ रही हैं। इस show में इन दोनों की एकसाथ धमाकेदार entry हुई है।

7. सनी आर्या

Bigg Boss की Contestants list में अगला नाम है – सनी आर्या। सनी आर्या एक social media influencer हैं। सनी Vlog और prank videos बनाते हैं। सनी आर्या ‘तहलका प्रैंक’ नाम के एक Youtube channel के owner हैं। वह viral videos के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं।

8. अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल पेशे से Youtuber हैं। ‘Uk07 Rider’ के नाम से उनका एक youtube channel है। बीते दिनों वह काफ़ी चर्चित रहे हैं और अब वह bigg boss season 17 में दिखाई दे रहे हैं। अनुराग डोभाल ‘बाबू भइया’ के नाम से famous हैं। instagram पर इनके लगभग 5.3 million followers हैं।

9. मन्नारा चोपड़ा

Bigg Boss के Season 17 में ‘मन्नारा चोपड़ा’ भी participate कर चुकी हैं। मन्नारा चोपड़ा bollywood और hollywood की famous actress प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं।

मन्नारा चोपड़ा कुछ तेलगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2014 में उन्होंने फ़िल्म ‘जिन’ के साथ bollywood में कदम रखा था।

10. जिग्ना वोरा

जिग्ना वोरा एक former indian journalist हैं, जो अपनी ज़िन्दगी पर based एक web show के कारण चर्चा में हैं। यह web show उनकी ज़िन्दगी से सम्बन्धित संस्मरण ‘Behind Bars in Byculla: My Days in Prison’ से inspired है। उनकी controversial life को ‘करिश्मा तन्ना’ ने पर्दे पर उतारा है।

11. मनस्वी ममगई

मनस्वी ममगई एक Indian model और actress हैं। उन्होंने समर्थ के साथ wildcard contestant के रूप में इस show में entry की है। वह एक former miss india हैं और ‘एक्शन जैक्सन’, ‘कट्टी बट्टी’ जैसी फिल्मों में अपने role के लिए काफ़ी लोकप्रिय हैं।

12. अरुण श्रीकांत माशेट्टी

अरुण श्रीकांत माशेट्टी दक्षिण के एक popular gamer हैं। वह गेम खेलते हैं तथा अपने followers को भी games खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। Instagram पर उनके 6 लाख से भी अधिक followers हैं। वह एक digital content creator हैं, जो भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद में रहते हैं।

13. सना रईस खान

सना रईस खान एक high profile criminal lawyer हैं, हाल ही में जो ‘आर्यन खान’ के drug case के लिए सुर्ख़ियों में आई थीं। सना ने ‘एविन साहू’ को represent किया था, जो drug case में bail पाने वाले पहले co – accused में से थे। 

14. समर्थ जुरेल

मैत्री drama के actor समर्थ जुरेल ने 28 सितम्बर को Big Boss 17 में wildcard contestant के रूप में entry की थी। समर्थ ने ईशा के current boyfriend होने का claim करते हुए इस show में entry की है। 

15. खानजादी

खानजादी जिनका असल नाम ‘फिरोजा खान’ है लेकिन उन्होंने प्रसिद्धि ‘खानजादी’ के नाम से मिली है। अभी कुछ दिन पहले इन्होंने Big Boss 17 के घर में entry की है। 

खानजादी एक Rapper और singer हैं, जिन्होंने लगातार अपनी singing skills से अपने fans को impress किया है।

16. सोनिया बंसल

सोनिया बंसल जोकि आगरा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपना career एक model के रूप में start किया था तथा ‘शक्ति कपूर’ की फ़िल्म ‘गेम 100 करोड़ का’ से bollywood में debut किया है। इसके सिवा वह जाने – माने label के लिए कई music videos का हिस्सा रही हैं।

17. नवीद सोले

नवीद लंदन में pharmacist के तौर पर काम करते हैं तथा वह फ़ारसी और इतालवी मूल के हैं। नवीद की entry ने Big Boss में सभी को चौंका दिया था। 29 साल के इस social media influencer के 91.9K followers हैं।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Scroll to Top