Know It Today

जानें कच्चे प्याज़ से होने वाले नुकसान

जानें कच्चे प्याज़ से होने वाले नुकसान

Know the Disadvantages of Raw Onion

कच्चा प्याज़ स्वादिष्ट होने के साथ – साथ एक विश्वसनीय सब्ज़ी भी है। विश्वसनीय इसलिए क्योंकि चाहे आलू की सब्ज़ी हो, गोभी की सब्ज़ी या फिर करेला इन सभी सब्ज़ियों का साथ देने वाली एक प्याज़ ही तो है।

Table of Contents

प्याज़ अपने आरोग्यवर्धक गुणों (healing properties) के लिए भी जानी जाती है। कच्चे प्याज़ में विटामिन C, Iron, Folate, Potassium, Antioxidants आदि nutrients की अच्छी मात्रा होती है। ये आपके शारीर के लिए लाभकारी होते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाते हैं।

विटामिन C आपके immune system को मजबूत रखने में मदद करता है, जबकि Iron आपके शरीर के blood cells के निर्माण और कमजोरी को दूर करने में सहायता प्रदान करता है।

जैसे सिक्के के दो पहलू होते हैं, ठीक उसी प्रकार कच्चा प्याज़ खाने के फ़ायदे के साथ – साथ कुछ नुक्सान भी हैं। आज हम अपने इस blog में आपको कच्चा प्याज़ से होने वाले कुछ मुख्य नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पाचन सम्बन्धी समस्याएँ

कच्चे प्याज़ में पाचन को प्रभावित करने वाले तत्व होते हैं। यह खाने के बाद पेट में गैस, indigestion, acidity और पेट में तेज़ दर्द जैसी समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। जिस वजह से पेट सम्बन्धी समस्याओं जैसे acidity या गैस की समस्या वाले लोगों को ज़्यादा कच्चा प्याज़ खाने से बचना चाहिए।

दाँतों और मुँह की समस्याएँ

ज़्यादा कच्चा प्याज़ खाने से कुछ लोगों को दाँतों और मसूड़ों की समस्याएँ हो सकती हैं। इसका एक कारण कच्चा प्याज़ भी हो सकता है क्योंकि कच्चा प्याज़ तीखापन और एसिडिटी को बढ़ाता है, जिससे मसूड़ों और दाँतों में दर्द शुरू हो जाता है। यदि आपको मसूड़ों या दाँतों से सम्बन्धित कोई समस्या है तो आपको कच्चे प्याज़ खाने से पहले अपने dentist से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए|

एलर्जी रिएक्शन

कुछ लोगों को कच्चे प्याज़ से एलर्जी हो सकती है। यह त्वचा में खुजली, rashes, आँखों में सूजन और साँस लेने में परेशानी जैसे लक्षण पैदा कर सकती है। यदि आपको किसी तरह की एलर्जी रिएक्शन होती है तो आपको तुरन्त कच्चे प्याज़ का सेवन बन्द कर देना चाहिए और allergy specialist से सलाह लेनी चाहिए।

रक्तचाप के नियन्त्रण में परिवर्तन

कच्चे प्याज़ में एक vasoconstrictor नामक तत्व होता है, जो रक्त वाहिनियों (blood vessels) को सुधारने में मदद करता है। यह रक्तचाप को नियन्त्रित करने में सहायक हो सकता है। हालाँकि high blood pressure वाले लोगों को कच्चा प्याज़ थोड़ा कम ही खाना चाहिए क्योंकि यह blood pressure को और अधिक बढ़ा सकता है।

ऐसा और भी बहुत से कारण है जिनके कारण कच्चा प्याज़ हमें नुकसान पहुँचा सकता है। इन कारणों को देखकर हम कच्चा प्याज़ खाना बन्द भी नहीं कर सकते क्योंकि कच्चे प्याज़ के बहुत से फ़ायदे भी हैं और कच्चे प्याज़ को balanced diet का हिस्सा माना जाता है।

इसलिए हम अधिक मात्रा में कच्चा प्याज़ न खाकर एक सीमित मात्रा में कच्चा प्याज़ खा सकते हैं। यदि फिर भी आपको कच्चा प्याज़ खाने से होने वाले फ़ायदे के स्थान पर उससे होने वाले नुकसान की ज़्यादा चिन्ता है तो आप अपने doctor या intolerance specialist से सलाह ले सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top