Know It Today

ODI World Cup 2023 : आज से शुरू होगा ODI World Cup!!!, लगेंगे चौके - छक्के मचेगा धमाल

ODI World Cup 2023 : आज से शुरू होगा ODI World Cup!!!, लगेंगे चौके - छक्के मचेगा धमाल

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ODI World Cup 2023 का 1st मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच World Cup 2019 का Final मैच भी खेला गया था। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। अब फिर एक बार यह दोनों टीमें एक – दूसरे के Against मैदान पर उतरने वाली हैं।

इस बार भी न्यूजीलैंड के लिए जीत हासिल करना आसान काम नहीं होगा। यदि पिछले Final मैच की बात की जाए तो वह मैच Tie हो गया था। फिर बाद में Super Over से मैच का Result निकाला गया था।

दरअसल World Cup 2019 का Final मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया। न्यूजीलैंड ने पहले Batting करते हुए 8 Wicket के नुकसान के साथ 241 रन बनाए थे। इस दौरान ‘हेनरी निकल्स’ ने 77 गेंदों में 55 रन बनाए थे।

‘लाथम’ ने 47 रन बनाए थे। इस दौरान इंग्लैंड के लिए ‘क्रिस वॉक्स’ ने 9 Overs में 37 रन देकर 3 Wicket झटके थे। ‘लियाम प्लंकेट’ ने 10 Overs में 42 रन देकर 3 Wicket लिए थे। ‘आर्चर’ और ‘वुड’ को भी 1 – 1 Wicket मिला था।

न्यूजीलैंड के दिए Target को Achieve करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 Overs में All Out होने तक 241 रन बना लिए थे। इस वजह से वह मैच Tie हो गया था। इंग्लैंड के लिए ‘बेन स्टोक्स’ ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ‘जोस बटलर’ द्वारा 59 रन बनाए गए थे।

‘जॉनी बेयरस्टो’ ने 36 रनों की Inning खेली थी। मैच Tie होने के बाद Super Over खेला गया, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने पहले Batting करते हुए 15 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 15 रन बना लिए थे और इसी के साथ ही उस दिन Super Over भी Tie हो गया था।

यह मैच उस Tournament का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ था क्योंकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का Final मैच Tie होने के बाद Super Over भी Tie हो गया था। यह मैच दिल की धड़कने थाम देने वाला था।

इसके बाद किस टीम की तरफ़ से अधिक Boundaries लगी हैं, इस Base पर मैच का Result निकाला गया था। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 26 Boundary लगाई थीं।

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने 17 Boundary लगाई थीं। इसमें Super Over की Boundaries को भी गिना गया था और इस हिसाब से इंग्लैंड Winner बन गई थी परन्तु अब ICC ने Boundary Count Rule को Cancel कर दिया है।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top