Know It Today

Sahil Khan : Bollywood में Flop होने के बाद भी कमाए 170 करोड़!!! जानें कौन - कौन सी फ़िल्मों में आज़माया Luck?

Sahil Khan : Bollywood में Flop होने के बाद भी कमाए 170 करोड़!!! जानें कौन - कौन सी फ़िल्मों में आज़माया Luck?
‘साहिल खान’ ऐसा नाम है, जो bollywood में तो सफलता को नहीं हासिल कर पाए परन्तु अपनी ज़िंदगी में एक सफल आदमी ज़रूर बन गए हैं। हालाँकि फ़िल्मी दुनिया उन्हें रास नहीं आई परन्तु fitness के area में उनके नाम का सिक्का देशभर में चलता है।  इस वजह से हम यह estimate लगा सकते हैं कि bollywood dropout भी अपने बल पर fame कमा सकते हैं।   
Name Sahil khan
Nickname Sahil Style Khan, Indian Rambo
Birth Place Kolkata, West Bengal
Birthday 5 November 1976
Age 46 Years
Profession Actor, Bodybuilder, Youtuber, Model, Influencer, Fitness Entrepreneur, Trainer
Brands Used Hunk, Nike, Armani, Lulu Lemon Athletica, Balenciaga, Under Armour
Nationality Indian
Education Qualification Graduate

साहिल खान का Acting Career

साहिल खान को perfect action look वाले actor की list में गिना जाता है। साहिल खान का जन्म 5 नवंबर 1976 को भारत के पश्चिम बंगाल नामक राज्य के कोलकाता शहर में हुआ था परन्तु साहिल की upbringing दिल्ली में हुई थी। वह कोलकाता के एक leading business families से सम्बन्ध रखते हैं। 

Table of Contents

यदि साहिल की माँ की बात की जाए तो वह चीनी मूल की हैं तथा उनके पिता एक पठान हैं। साहिल ने professional bodybuilding में भारत को represent करने का सपना देखा। इसी सिलसिले में वह मुम्बई शहर भी गए। 

साहिल ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत hard training की। इस body builder ने अपने career की शुरुआत Stereo Nation के music video ‘नाचेंगे सारी रात‘ से की थी। बाद में वह ‘संजय गुप्ता’ के video ‘ओह लैला’ में दिखाई दिए थे। 

उसके बाद director ‘एन चंद्रा’ की नज़र उनपर पड़ी तो उन्होंने साहिल खान को ‘शरमन जोशी’ के साथ अपनी youth oriented फिल्म ‘Style’ में अवसर दिया। यह फिल्म एक comic flick थी तथा साल 2001 में इसे release किया गया था। इस फिल्म का song ‘Excuse Me’ youngsters के बीच काफ़ी viral हुआ था।

इस फ़िल्म के बाद साहिल खान की next फिल्म ‘Shortcut’ आई थी तथा बाद में उन्हें साल 2003 में ‘Style’ के sequel ‘Excuse Me’ में देखा गया था। साल 2005 में उन्होंने एक bold फिल्म ‘Double Cross’ में ‘नेगर खान’ के साथ acting किया। 

साल 2009 में  उन्हें ‘अमिताभ बच्चन’ और ‘रितेश देशमुख’ starer फिल्म ‘Aladin’ में एक minor role play किया था। यह फिल्म भी box office पर अच्छा perform नहीं कर पाई। साल 2010 में, उन्हें ‘रेसलर खली’ तथा ‘तनुश्री दत्ता’ के साथ ‘Ramaa The Saviour’ में cast किया गया था।

एक वह भी time हुआ करता था, जब साहिल खान ‘Next Salman Khan’ के नाम से जाने जाते थे क्योंकि वह fitness और body के मामले में सलमान खान जैसे superstar तक को tough competition दे दिया करते थे। 

फिर bollywood में असफलता मिलने के बाद साहिल खान ने acting छोड़ दी तथा fitness trainer बन गए। आज के समय में साहिल खान देशभर में कई gym चला रहे हैं।

Acting के बजाय साहिल खान ‘आयशा श्रॉफ’ जोकि ‘जैकी श्रॉफ’ की पत्नी हैं, उनके साथ एक production house के co – owner हैं । उनके पास मुम्बई शहर में एक lounge भी है।

साहिल की शादी

Bollywood actor साहिल खान ने 21 सितम्बर 2003 को iranian norwegian actress ‘निगार खान’ से शादी की थी। ‘निगार खान’ ने bollywood में बहुत से item songs किए हैं लेकिन उन सभी item songs में से ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी’ song की वजह से वह काफ़ी famous हुई थीं। 

साहिल खान तथा निगार की शादी हुई तो बहुत धूमधाम से थी परन्तु उनकी शादी अधिक दिनों तक नहीं टिक पाई और जुलाई 2005 में इन दोनों का divorce हो गया था।

फिर divorce के बाद साहिल और निगार दोनों ही अपनी – अपनी life में आगे बढ़ गए। साहिल ने acting छोड़ दी तथा fitness की दुनिया में entry की। वहीं निगार अब norway में रहती हैं और bollywood को अलविदा कह चुकी हैं। 

You Tube पर भी छाए साहिल खान

साहिल खान ने कुछ समय के बाद अपना acting career छोड़ दिया और फिर उसके बाद उन्होंने fitness industry में हाथ आज़माया। फिर उन्होंने एक Youtube channel और अपना खुद का workout business launch किया है। 

उनका यह Youtube channel  Exercise के बारे में video पेश करता है। You Tube पर इनके लगभग 3 million से भी अधिक Subscriber हैं। 

Fitness World में Sahil Khan एक बड़ा नाम है। वह physical fitness की value के बारे में awareness फैलाने की कोशिश करते हैं।  वह इसके सिवा एक businessman भी हैं। उनका ‘Hunk Water’ नामक एक पानी की बोतल का भी business है। 

इसके अलावा उनका एक ‘Life Fitness gym’ भी है, जो आज के समय में भारत का सबसे बड़ा gym है। ख़ासकर मुम्बई शहर में साहिल खान का gym बहुत popular है। साहिल खान मुम्बई में Bodybuilding Association के brand ambassador हैं। वह लगभग 170 करोड़ की Property के owner हैं। 

 

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Scroll to Top